अगर आप ड्रग ट्रैफ़िकिंग (trafficking), यानी ड्रग बेचना, देना, पहुँचाना या इसकी पेशकश करना, के आरोपों का सामना कर रहे हैं, तो अभी यह जानना ज़रूरी है: सबसे ख़तरनाक ड्रग्स के लिए ये आपराधिक आरोप आजीवन कारावास तक की सज़ा दिला सकते हैं, और इसके नतीजे जेल की दीवारों से कहीं आगे तक जाते हैं। आज आप जो फ़ैसले लेते हैं, वे आपके पूरे भविष्य को आकार देंगे।
ड्रग ट्रैफ़िकिंग कनाडा के सबसे कड़ी सज़ा वाले अपराधों में से एक है। चाहे आप ख़ुद आरोपों का सामना कर रहे हों या किसी और की मदद कर रहे हों, यह समझना कि आप किस चीज़ का सामना कर रहे हैं, सबसे अहम चीज़ की रक्षा करने का पहला क़दम है।
कनाडा का कानून असल में किसे "ड्रग ट्रैफ़िकिंग" मानता है?
ज़्यादातर लोगों को यह जानकर हैरानी होती है कि हमारी क़ानूनी व्यवस्था के तहत ड्रग ट्रैफ़िकिंग कितनी गंभीर है। नियंत्रित ड्रग्स और पदार्थ अधिनियम (Controlled Drugs and Substances Act, CDSA) सिर्फ़ पारंपरिक ड्रग डीलरों को निशाना नहीं बनाता, यह उन गतिविधियों को भी शामिल करता है जिनके बारे में कई लोग सोचेंगे भी नहीं।
CDSA की धारा 2 के अनुसार, ट्रैफ़िकिंग का मतलब है किसी नियंत्रित पदार्थ को बेचना, किसी को उसका सेवन कराना, देना, हस्तांतरित करना, एक जगह से दूसरी जगह ले जाना, भेजना या पहुँचाना, या इनमें से कोई भी काम करने की पेशकश करना भी।
ये चीज़ें आप पर ड्रग अपराध का आरोप ला सकती हैं:
- दोस्तों के साथ नियंत्रित ड्रग्स साझा करना, भले ही मुफ़्त में।
- किसी और के लिए ग़ैरकानूनी पदार्थ ले जाना।
- आपके नाम पर लिखी गई प्रिस्क्रिप्शन दवाइयाँ बेचना।
- ड्रग्स बेचने की पेशकश करना, भले ही असल में कोई बिक्री न हो।
- नियंत्रित पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना।
ड्रग की अनुसूची के अनुसार सज़ाएँ
ड्रग ट्रैफ़िकिंग की सज़ाएँ इसमें शामिल पदार्थ के प्रकार और मात्रा पर निर्भर करती हैं:
अनुसूची I पदार्थ (कोकीन, हेरोइन, फ़ेंटानिल, मेथएम्फ़ेटामिन)
अधिकतम सज़ा: आजीवन कारावास।
इन पर सबसे कठोर सज़ाएँ होती हैं, क्योंकि ये लोगों और समुदायों को गंभीर नुकसान पहुँचाते हैं।
अनुसूची II पदार्थ (कानूनी सीमा से ज़्यादा कैनबिस)
अधिकतम सज़ा: इंडिक्टमेंट के ज़रिए मुकदमा चलाए जाने पर 14 साल।
अनुसूची III पदार्थ (सिलोसाइबिन, LSD)
अधिकतम सज़ा: इंडिक्टमेंट के ज़रिए मुकदमा चलाए जाने पर 10 साल।
अनुसूची IV पदार्थ (कुछ प्रिस्क्रिप्शन दवाइयाँ)
अधिकतम सज़ा: इंडिक्टमेंट के ज़रिए मुकदमा चलाए जाने पर 3 साल।
जेल से आगे: अप्रत्यक्ष परिणाम
ड्रग ट्रैफ़िकिंग में दोषसिद्धि का असर सिर्फ़ आपकी आज़ादी से कहीं ज़्यादा चीज़ों पर पड़ता है:
- इमिग्रेशन पर असर: गैर-नागरिकों को डिपोर्टेशन (deportation, यानी कनाडा से निकाला जाना) और स्थायी इमिग्रेशन अयोग्यता (inadmissibility, यानी कनाडा में प्रवेश करने या रहने पर कानूनी रोक) का सामना करना पड़ता है।
- रोज़गार: बैकग्राउंड चेक में ट्रैफ़िकिंग की दोषसिद्धियाँ सामने आ जाती हैं।
- यात्रा पर पाबंदियाँ: कई देश ड्रग ट्रैफ़िकिंग में दोषी ठहराए गए लोगों को प्रवेश नहीं देते।
- आर्थिक असर: संपत्ति का राज्य के पक्ष में ज़ब्त होना (forfeiture), जुर्माने, और क्रेडिट पाने में मुश्किल।
- पारिवारिक परिणाम: बच्चे की कस्टडी (custody, एक पुराना शब्द जो अब BC या तलाक़ अधिनियम में इस्तेमाल नहीं होता) और पारिवारिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है।
बचाव के तरीक़े
असरदार बचाव में ये शामिल हो सकते हैं:
- तलाशी और ज़ब्ती की वैधता को चुनौती देना।
- जानकारी या नियंत्रण न होने का तर्क देना।
- ड्रग्स की मात्रा पर विवाद उठाना।
- मुख़बिरों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना।
- चार्टर (Canadian Charter of Rights and Freedoms) के तहत संवैधानिक चुनौतियाँ।
परखा हुआ कानूनी बचाव
Grewal Litigation में, हमारा क्लाइंट्स को ड्रग ट्रैफ़िकिंग के आरोपों से बचाने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। सबूतों की जाँच और प्रक्रियाओं को चुनौती देने के हमारे बारीक़ तरीक़े से कई क्लाइंट्स के लिए अनुकूल नतीजे मिले हैं। परामर्श के लिए हमसे संपर्क करें।

